पितृपक्ष मेला 2026, गयाजी: पितरों की याद और घर जैसा भोजन

गयाजी में इन दिनों हवा में कुछ अलग ही बात है। फल्गु के तट पर भोर से ही जल और तिल लिए हाथ, विष्णुपद की ओर बढ़ते क़दम, और हर चेहरे पर एक ही भाव: अपनों को याद करने का। 26 सितंबर से शुरू हुआ पितृपक्ष मेला 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या तक चलेगा। देश-विदेश से लोग अपने पूर्वजों का पिंडदान करने गयाजी आए हैं।
जिनकी वजह से हम हैं
मान्यता है कि गयाजी में किया गया पिंडदान पितरों को मोक्ष देता है। कहते हैं, भगवान राम और माता सीता ने भी यहीं फल्गु के तट पर राजा दशरथ का पिंडदान किया था। विष्णुपद, अक्षयवट, प्रेतशिला... हर वेदी पर कोई न कोई अपने पिता की उंगली, माँ की लोरी या दादी की कहानियाँ याद कर रहा होता है।
पिंडदान का दिन लंबा होता है: सुबह जल्दी निकलना, एक वेदी से दूसरी वेदी, और पूरे दिन नियम-संयम। ऐसे में थके हुए तन-मन को सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है सादे, साफ़ और घर जैसे खाने की।
अपनी रसोई: घर से दूर, घर का स्वाद
हम गया के ही हैं। हर साल देखते हैं कि बाहर से आए परिवार, बुज़ुर्ग माता-पिता को साथ लिए, अनजान शहर में भरोसे का खाना ढूँढते हैं। इसीलिए अपनी रसोई: "Cooking with Love" में हम वैसा ही खाना बनाते हैं जैसा माँ बनाती है। ताज़ी सब्ज़ी, दाल, रोटी और चावल, कम तेल, साफ़ रसोई, और पूरे मन से।
रोज़ ताज़ा बना, सादा घर का खाना
पितृपक्ष के नियमों का ध्यान रखते हुए बिना लहसुन-प्याज़ का सात्विक भोजन (ऑर्डर करते समय बताएँ)
अच्छी पैकिंग, ताकि खाना गरम और ताज़ा पहुँचे
गया में रहने वालों के लिए मासिक टिफ़िन की सुविधा भी
पितृपक्ष हमें याद दिलाता है कि जो चले गए, उनका प्यार आज भी हमारे साथ है। कभी आशीर्वाद बनकर, कभी किसी जाने-पहचाने स्वाद में। अगर आप इस पितृपक्ष गयाजी आए हैं, तो खाने की चिंता हम पर छोड़ दीजिए।
👉 हमारा मेन्यू देखें और ऑर्डर करें
These days, there is something different in the air of Gaya ji. From dawn, hands holding water and sesame seeds line the banks of the Phalgu, footsteps move towards Vishnupad, and every face carries the same feeling: remembering our own. The Pitru Paksha Mela began on 26 September and continues till 10 October, Sarva Pitru Amavasya. People from across India and abroad have come to Gaya ji to offer pind daan for their ancestors.Those because of whom we are
It is believed that pind daan performed in Gaya ji brings moksha to our ancestors. Legend says Lord Ram and Mata Sita performed the pind daan of King Dashrath right here on the banks of the Phalgu. At Vishnupad, Akshayvat and Pretshila, at every vedi, someone is remembering a father's finger they once held, a mother's lullaby, or a grandmother's stories.
The day of pind daan is long: an early start, moving from one vedi to the next, and a full day of discipline and restraint. At the end of it, a tired body and mind need one thing most: simple, clean, home-style food.
Apni Rasoi: the taste of home, away from home
We are from Gaya. Every year we see families from outside, often with elderly parents, searching for food they can trust in an unfamiliar city. That is why at Apni Rasoi, "Cooking with Love", we cook the way a mother does: fresh vegetables, dal, roti and rice, less oil, a clean kitchen, and a full heart.
Simple home-style food, freshly made every day
Sattvik meals without onion and garlic, keeping Pitru Paksha customs in mind (just mention it while ordering)
Careful packaging so food reaches you warm and fresh
Monthly tiffin subscriptions for those living in Gaya
Pitru Paksha reminds us that the love of those who have gone is still with us, sometimes as a blessing, sometimes in a familiar taste. If you have come to Gaya ji this Pitru Paksha, leave the worry of food to us.
👉https://apnirasoi.org/order